दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने दर्ज की 384 FIR, ये है वजह

jantaserishta.com
9 Jan 2022 4:59 PM IST
पुलिस ने दर्ज की 384 FIR, ये है वजह
x
बड़ा एक्शन।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना के कोहराम को देखते हुए सख्ती जारी है। संक्रमण को काबू करने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली पुलिस कर्फ्यू और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रही है इसके लिए एफआईआर दर्ज करने से लेकर चालान काटने तक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में शनिवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान आईपीसी की धारा 188 के तहत 384 एफआईआर दर्ज की गईं और COVID-19 नियमों के उल्लंघन के लिए 1,484 चालान भी काटे गए।
दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू के मद्देनजर गश्त तेज कर दी है। इसके साथ ही जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि यदि वे कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बारिश और कड़ाके की ठंड के कारण शनिवार को ज्यादातर दिल्लीवासी घरों के अंदर ही रहे।
कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हुआ और सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। रात के पहले पहर तक बारिश जारी रही, जिससे शहर में ज्यादातर सड़कें सूनी रहीं। कर्फ्यू के दौरान ई-पास जारी करने के संबंध में कुछ शिकायतें थीं और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने कहा कि ई-पास की समस्या के कारण होम डिलीवरी बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
एनआरएआई ने ट्वीट करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया कि वह ई-पास संबंधी समस्याओं को हल करने में हस्तक्षेप करें। एनआरएआई ने कहा कि हमें ई-पास मिलने में कठिनाई हो रही है और अगर इसे तुरंत हल नहीं किया गया तो हम डिलीवरी को भी बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं पर गौर करने का वादा किया।
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार रात से वीकेंड कर्फ्यू लागू होने के साथ ही कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों को लागू करवाने तथा उल्लंघनों पर नजर रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और वह विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाकर आने-जाने वालों की जांच कर रही है। पुलिस ने कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए और यह सुनिश्चित किया कि कर्फ्यू अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति अनधिकृत रूप से इधर-उधर न जाए।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू के मद्देनजर विभिन्न इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यदि कोई भी कोविड​​-19 कर्फ्यू आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई जिलों के अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि आदेश का उल्लंघन नहीं हो और लोग अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकले, पुलिस और प्रशासन की टीमें 55 घंटे की कर्फ्यू अवधि के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगी।
एक जिले के अधिकारी ने कहा कि हम कर्फ्यू के नियमों और कोविड-19 से संबंधित अन्य दिशा-निर्देशों को लागू कराने के लिए तैयार हैं। ऐसी संभावना है कि बारिश होने के कारण लोग घरों के भीतर ही रहेंगे, जिससे हमारा काम थोड़ा आसान हो जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story