दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश नितिन को उत्तर प्रदेश से धर दबोचा

Admin Delhi 1
27 April 2022 1:37 PM GMT
पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश नितिन को उत्तर प्रदेश से धर दबोचा
x

सिटी क्राइम न्यूज़: वर्ष 2020 में गांव फज्जूपुर खादर में पेट्रोल पम्प लूट के मामले में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को अपराध शाखा सेक्टर-30 पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस घटना के तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बुधवार को बताया कि आरोपित नितिन स्थाई रुप से उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के गांव बिघापुर का रहने वाला है और हरियाणा के दादरी जिले के गांव बडपुरा में अस्थाई रूप से रहता है। पुलिस ने आरोपित नितिन को गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के गांव बडपुरा से गिरफ्तार करने के बाद फरीदाबाद लाया गया है। आरोपित पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। गिरफ्तार आरोपित नितिन को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नितिन पर 3 मई 2020 को पेट्रोल पम्प मेनेजर के साथी सेलमेन सलीम व शाजिद के साथ पेट्रोल पम्प से करीब शाम 7 बजे शाम कट्टा के बल पर एक लाख 22 हजार रुपये लूटने का आरोप है।

Next Story