दिल्ली-एनसीआर

आरोपी की तलाश में पुलिस, तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, गोली चली

Admin4
2 Aug 2022 10:55 AM GMT
आरोपी की तलाश में पुलिस, तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, गोली चली
x

न्यूज़क्रेडिट; अमरउजाला

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह आजाद चौक से स्कूटी पर घर जा रहा था। इसी दौरान सर्विस रोड पर बैठी एक महिला उसको गाली देने लगी। विरोध करने पर तीन चार लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और उसपर गोली चला दी।

उत्तर पश्चिम जिला के जहांगीपुरी इलाके में रविवार देर रात तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने स्कूटी चलाने वाले युवक पर गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

रविवार देर रात करीब 11.48 बजे पुलिस को जहांगीरपुरी डीडीए मार्केट के पास दो पक्षों के बीच झगड़े में गोली चलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। शिकायतकर्ता जहांगीरपुरी एच ब्लॉक निवासी मोहम्मद अमीन ने पुलिस को बताया कि वह आजाद चौक से स्कूटी पर घर जा रहा था। सर्विस रोड पर बैठी फरीदा नाम की महिला उसको गाली देने लगी। जब उसने विरोध किया तो तीन चार लड़के महिला की ओर से वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे।

वह स्कूटी लेकर वहां से भागने लगा तो एक युवक ने पिस्टल से उसपर गोली चला दी। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। मौके पर जांच पड़ताल करने के दौरान पुलिस को एक खोखा मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान फरीदा ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद अमीन खतरनाक तरीके से स्कूटी चला रहा था। उसने उसे ठीक से स्कूटी चलाने की नसीहत दी थी। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गोली चलाने वाले बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

Admin4

Admin4

    Next Story