- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पुलिस के हेड कांस्टेबल...
दिल्ली-एनसीआर
पुलिस के हेड कांस्टेबल ने विजय चौक पर किया आत्मदाह का प्रयास, खुद को लगाई आग
Admin4
4 Jan 2023 1:22 PM GMT

x
दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस के एक जवान ने विजय चौक के पास खुद आग लगा ली है। पुलिस की मानें तो फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऐसा करने वाला हेड कांस्टेबल कुलदीप मानसिक तौर पर थोड़ा सा डिस्टर्ब है।
दरअसल, कुलदीप ने आज सुबह विजय चौक के पास अचानक से खुद को आग लगा ली। उसे तुरंत वहां तैनात अन्य सिपाहियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल कुलदीप का गला और सीना झुलस गया है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि कुलदीप के आत्मदाह के प्रयास के पीछे क्या कारण था।

Admin4
Next Story