- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पुलिस को मिली बड़ी...
दिल्ली-एनसीआर
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
SHIDDHANT
11 April 2026 8:09 PM IST

x
Delhi दिल्ली: पूर्वी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चरस, स्मैक और हाइब्रिड गांजा की बड़ी मात्रा बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गाजीपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां नियमित गश्त और निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचा। स्पेशल स्टाफ की टीम 9 अप्रैल को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रोड नंबर 109, शरमनाथ बैंड के सामने, गांव घड़ोली इलाके में दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए।
पुलिस टीम को देखकर दोनों घबराकर भागने की कोशिश करने लगे, जिससे शक और गहरा गया। मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 115 ग्राम चरस, 35 ग्राम स्मैक और 5 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ। इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में एसआई अमन, हेड कांस्टेबल विशाल, सनी, हिमांशु, नरेश और कांस्टेबल हिमांशु, राजीव व सानोज शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशन पवन कुमार की निगरानी में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम जैन (31), निवासी गुलाब वाटिका, लोनी रोड (उत्तर प्रदेश) और राहुल कुमार (22), निवासी शिव विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों एक ही गेस्ट हाउस (करावल नगर, दिल्ली) में काम करते थे। शुभम जैन वहां रिसेप्शनिस्ट और राहुल कुमार सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर आसानी से पैसा कमाने के लिए इस अवैध धंधे में शामिल थे। पुलिस अब इनके सप्लाई नेटवर्क, स्रोत और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस मामले में थाना गाजीपुर में एफआईआर नंबर 125/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20/21/29 में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पूर्वी जिला पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ड्रग तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। पुलिस का कहना है कि समाज से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tagsदिल्ली ड्रग्स तस्करीगाजीपुर थानाचरस स्मैक बरामदNDPS एक्ट केसड्रग तस्कर गिरफ्तारदिल्ली पुलिस कार्रवाईनशा विरोधी अभियानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





