दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, दो आरोपियों को किया अंदर

Admin Delhi 1
20 Jun 2022 12:00 PM GMT
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, दो आरोपियों को किया अंदर
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा की सेक्टर-11 में हाल में ही दो लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी। मृतक का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला थाना सेक्टर 24 का है।

जानिए पूरा मामला: जानकारी के मुताबिक, मृतक आरोपियों में से किसी एक शख्स की बहन के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक के आरोपियों की बहन से अवैध संबंध थे, तीनों बिहार के रहने वाले हैं। युवक और महिला का एक दूसरे घर आना जाना था। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद के रहने वाला राजकुमार शाह (24 वर्ष) नोएडा के सेक्टर-11 में रहता था। अनिल रजत और सुनील शाह नामक दो लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत भोला शाह ने थाना सेक्टर-24 में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Next Story