दिल्ली-एनसीआर

सफल बनाने के लिए पुलिस ने की मॉक ड्रिल

Admin4
16 July 2022 9:39 PM IST
सफल बनाने के लिए पुलिस ने की मॉक ड्रिल
x

नई दिल्ली: 75वें स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है. समय-समय पर अपनी एजेंसियों की तत्परता ओर मुस्तैदी की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस मॉकड्रिल कर रही है. शनिवार को लाहौरी गेट इलाके में मॉक ड्रिल की गई. (नाट्य आतंकवादी हमले) के बाद कुछ लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित एजेंसी घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू किया.

एडिशनल डीसीपी के. रमेश ने बताया कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों की तत्परता और मुस्तैदी को जांचने के लिए लाहौरी गेट इलाके में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें दिल्ली पुलिस, स्वाट टीम, कैट्स एंबुलेंस, फायर टीम, डॉग स्क्वायड आधुनिक हत्यारो के साथ मौके पर पहुंची. इलाके में आतंकवादी गतिविधियों को काबू किया और तीन "आतंकवादियों" को पकड़ा. पुलिस व संबंधित एजेंसियों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया ओर कुछ लोगों को रेस्क्यू भी कराया गया है.

Next Story