दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को अफीम के साथ धर दबोचा

Admin Delhi 1
16 April 2022 6:30 PM GMT
पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को अफीम के साथ धर दबोचा
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: सदर बाजार पुलिस ने 1930 ग्राम अफ़ीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी छेदालाल निवासी मदनपुर खादर, जे.जे. कॉलोनी है। पुलिस ने इसके पास से अफीम के साथ एक मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया है जो की अपराध में इस्तेमाल करता था। इस अफीम की कीमत लगभग 5 लाख बताई जा रही है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि एसीपी प्रज्ञा आनंद, थाना अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में गठित टीम एसआई जितेंद्र जोशी, एसआई विजय, एसआई निशांत, एएसआई वीपी सिंह, एएसआई राकेश, कांस्टेबल अमरजीत, नितिन, अनुज अलर्ट टीम ने एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो बरेली, उत्तर प्रदेश से दिल्ली में अफीम की आपूर्ति करता था और उसके पास से 1930 ग्राम उच्च ग्रेड अफीम बरामद की रात करीब साढ़े दस बजे ईदगाह पार्क में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा और जांच पड़ताल के लिए रोका उसने भागने की कोशिश की, दोनों पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और उसे धर दबोचा।

Next Story