दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने लुटपाट और अन्य वारदातों में लिप्त दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 9:20 AM GMT
पुलिस ने लुटपाट और अन्य वारदातों में लिप्त दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा पुलिस ने ऐसे दो बदमाशों को गोली मारी है, जो सुबह के समय वॉकिंग और नौकरी जाने वाले लोगों के साथ लुटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों बदमाश लोगों से चेन लूटकर भाग रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने पीछा किया। बदमाशों ने जब पुलिस को पीछे आते हुए देखा तो पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाशों को गोली लगी है। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

पुलिस पर की थी फायरिंग: फेज-2 थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि सोमवार को एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि 2 बाइक सवार ने उसकी चेन लूट ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने सेक्टर-85 के पास दोनों सफेद अपाचे बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को पुलिस ने घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

'अपराध मुक्त' बना रहा जिला: नोएडा के एडशिनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पहले जिले में लूटपाट की घटना ज्यादा होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों के दौरान पुलिस ने ऐसा कार्य किया है कि बदमाश अब खौफ खाकर बैठे हैं। उसके बावजूद भी जो भी बदमाश अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास करते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। जिले को इस समय पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर 'अपराध मुक्त' बनाने का प्रयास किया जा रहा है और यह अभियान लगातार सफल हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार कई अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। रणविजय सिंह ने बताया कि जिले को 'अपराध मुक्त' बनाने के लिए जनता का समर्थन भी काफी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आम जनमानस भी पुलिस की मदद करें।

Next Story