- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पुलिस ने पश्चिम विहार...
पुलिस ने पश्चिम विहार से हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों को महिला से लूटपाट के आरोप में किया गिरफ्तार
![पुलिस ने पश्चिम विहार से हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों को महिला से लूटपाट के आरोप में किया गिरफ्तार पुलिस ने पश्चिम विहार से हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों को महिला से लूटपाट के आरोप में किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/23/1602389-default-2022-04-23t174236644.webp)
दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेट: पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जितेंद्र पाल सिंह और रविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से छह हजार रुपये,लूटा हुआ बैग और एक स्कूटी जब्त की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते वीरवार पश्चिम विहार पूर्व पुलिस को बीजी-6, बाजार के पास बैग छीनने की एक पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला शिकातयकर्ता ने बताया कि जब वह बी 3 ब्लॉक की ओर जा रही थी। बीजी-8 मार्केट के पीछे गोदाम रोड के पास दो अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे से स्कूटी पर आए और उनसे रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 12 हजार रुपये, पैन कार्ड, घर की चाबियां और कुछ अन्य कार्ड रखे थे।
आरोपी वारदात के बाद रामदेव मार्ग की ओर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया। कांस्टेबल नवीन और संदीप को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस ने 25 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और कई संदिगधों से पूछताछ की। अपने हयूूमैन सॉर्से की भी सहायता ली। काफी मशक्कत करने के बाद एक पुख्ता सूचना पर जितेन्द्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह सिर्फ 10वीं पास है और बुरी संगत के चलते उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने एल्युमिनियम एलिवेशन का काम शुरू किया लेकिन वह पर्याप्त पैसा नहीं कमा सका इसलिए उसने कम समय में पैसा कमाने का फैसला किया। जिसके कारण वह अपराध में शामिल हो गया। वह तिलक नगर पुलिस को घोषित बदमाश है। उसने आगे खुलासा किया कि उसने अपने साथी रविंदर सिंह के साथ वारदातों को अंजाम दिया करता है। उसकी निशानदेही पर रविन्द्र को भी गिरफ्तार कर लूट का सामान जब्त किया। वह वारदात में आए सामान को कहां और किसको बेचा करते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क को तोडऩे की कोशिश कर रही है।