दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के टुकड़े-टुकड़े करके बेचने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
11 Jun 2022 7:29 PM IST
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के टुकड़े-टुकड़े करके बेचने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: क्राईम ब्रान्च व थाना सिहानीगेट पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप इसे करवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो बाइक को काटकर बाजार में बेच देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी संख्या में एक दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा कटी हुई मोटरसाइकिल व स्कूटी पार्ट्स व कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर शनिवार को एक गोदाम में छापा मारकर वहां से चोरी की मोटरसाइकिलों का जखीरा बरामद किया है। इतना ही नहीं यहां पर मोटरसाइकिल व स्कूटी के इंजन व अन्य पार्ट्स भी बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपए में है। उन्होंने बताया कि मौके से जटवाड़ा निवासी रमजानी को गिरफ्तार किया गया है। जिस गोदाम में वह यह काम कर रहा था, वह संजय राजोरिया का है। उन्होंने बताया कि इस अवैध काम को संजय और उसके पिता सुनील की देखरेख में करता था। जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये लोग चोरी की मोटरसाइकिल को काट कर अलग-अलग करके बेच देते थे।

Next Story