दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने बच्ची को बर्बाद करने वाले दुष्कर्मी को गिरफ्तार करके भेजा जेल

Admin Delhi 1
18 March 2023 2:47 PM GMT
पुलिस ने बच्ची को बर्बाद करने वाले दुष्कर्मी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
x

नॉएडा न्यूज़: थाना इकोटेक-3 पुलिस पंद्रह साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग किशोरी के साथ रेप करने के बाद फरार हो गया था और काफी समय से पुलिस को इस आरोपी की तलाश थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस रेप की धारा 376 भादवि तथा 3/4 पोक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त सर्वेश कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम पृथ्वीपुर, थाना छिबरामऊ, जिला कन्नौज वर्तमान निवासी ग्राम हबीबपुर, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर को सुत्याना कट से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सर्वेश कुमार ने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे और फरार हो गया था। इस बाबत किशोरी के परिजनों की ओर से थाना इकोटेक-3 पर मु.अ.सं. 107/2023 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी सर्वेश एवं पीड़िता दोनों पूर्व से एक दूसरे के परिचित हैं।

Next Story