दिल्ली-एनसीआर

अभियान अंकुश के तहत ऑटो-लिफ्टर को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 Nov 2022 9:34 PM IST
अभियान अंकुश के तहत ऑटो-लिफ्टर को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान अंकुश के तहत स्ट्रीट और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने असामाजिक तत्वों को रोकने और एमसीडी चुनाव-2022 के चलते ऑपरेशन तेज किया गया है। पुलिस ने इस कड़ी में एक ऑटो-लिफ्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अली शेर निवासी भागीरथी विहार है। पुलिस ने उसके पास से 3 चोरी की बाइक बरामद की है।
उत्तरी-पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि यमुना विहार में वाहन चोरी करने की कोशिश कर रहे एक ऑटो चोर को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अस्पताल के कर्मचारी की बाइक चोरी कर रहा था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story