दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने बंद बीमा पॉलिसी शुरू करने का झांसा देकर ठगने के आरोप में चार ठग को धर दबोचा

Admin Delhi 1
10 Jun 2022 10:24 AM IST
पुलिस ने बंद बीमा पॉलिसी शुरू करने का झांसा देकर ठगने के आरोप में चार ठग को धर दबोचा
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने रात को बंद बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो युवती भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से जालसाजी में इस्तेमाल मोबाइल और लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बुधवार रात को सेक्टर-18 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के जैतपुर निवासी इस्लाम खान, गाजियाबाद के शिवपुरी निवासी शोभित गुप्ता, दिल्ली खजूरी निवासी भारती राजपूत और मयूर विहार निवासी प्रीती के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह छह महीने से फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। आरोपी बंद बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू करने और जमा की गई किस्तों पर दोगुना लाभ देने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ऐंठते थे।

पॉलिसी से संबंधित ग्राहक का डाटा आउट सोर्स कंपनियों से थे लेते: आरोपी विभिन्न बहानों से पीडि़तों से रुपए लेते थे। फिर अपना मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। गिरोह बंद हुई पॉलिसी से संबंधित ग्राहक का डाटा आउट सोर्स कंपनियों से लेते थे। फिर ग्राहकों के पास कॉल करते थे। गिरोह में बैंक और बीमा कंपनियों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। युवतियां बैंक की अधिकारी बनकर लोगों के पास कॉल करती थीं। वे झांसा देती थीं कि वह बंद पॉलिसी को ब्याज के साथ दोगुना वापस दिला देंगी।

Next Story