- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पुलिस ने चार आरोपियों...
पुलिस ने चार आरोपियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम न्यूज़: उत्तरी जिला पुलिस ने वाहन चोरी और अवैध हथियार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दीप नारायण, राहुल, सलमान और राहुल है। पुलिस ने इनके पास से बाइक और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बुराड़ी इलाके में हेड कांस्टेबल किशोर, अनिल, कांस्टेबल भारत सिंह पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पैदल बाइक लेकर जा रहा है। पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने उसे मौके पर धर दबोचा पूछताछ में पता चला कि उसने यह बाइक 7000 में खरीदी थी। जिस व्यक्ति से खरीदी वह राहुल था। जिसने यह बुराड़ी इलाके से चोरी की थी। पुलिस राहुल और दीप नारायण से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। दूसरा मामला सदर बाजार इलाके का है। जहां थाना अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव और सब इंस्पेक्टर विकास की देखरेख में हेड कांस्टेबल गोपाल, विनय इलाके में गश्त कर रहे थे तो उन्होंने चाकू के साथ सलमान नामक एक बदमाश को धर दबोचा। जिसने 300 में है चाकू खरीदा था। यह किसी वारदात करने की फिराक में घूम रहा था उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।
तीसरा मामला सराय रोहिल्ला का है जहां हेड कांस्टेबल रामबाबू, संदीप और कांस्टेबल अमित दया बस्ती इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक युवक बाइक से जा रहा था। उसे पूछताछ की तो वह बाइक कुछ घंटे पहले ही उसने चोरी की थी पुलिस ने उसके पास से एक चाकू और बाइक बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है





