दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने एक सनकी राइडर को किया गिरफ्तार: लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बुरा बर्ताव का आरोप

Admin Delhi 1
2 July 2022 12:23 PM GMT
पुलिस ने एक सनकी राइडर को किया गिरफ्तार:  लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बुरा बर्ताव का आरोप
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा पुलिस ने एक साइको बाइक राइडर को गिरफ्तार किया है। अब्दुल मन्नान नाम का यह युवक रैपिडो कम्पनी के लिए बाइक चलाता है। जब कोई महिला कस्टमर आती थी तो अब्दुल मन्नान उनके गंतव्य पर ना ले जाकर सुनसान इलाकों में चला जाता था। वहां महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। शिकायत करने पर पुलिस ने इस साइको राइडर का पता लगाया और शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने अब्दुल मन्नान की बाइक सीज की: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि शनिवार को अब्दुल मन्नान शहर की सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से एक रैपीडो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसका नंबर यूपी 16सीजे 6551 है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवक महिला कस्टमर को परेशान करता था। वह उन्हें उनके गंतव्य पर ले जाने की बजाय सुनसान इलाके में ले जाता था। वहां ले जाकर उनके साथ अभद्रता करता था और छेड़छाड़ करता था। युवक के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। जिनके आधार पर इस युवक की तलाश की गई और गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे लोगों से बचाव के लिए क्या करें:

1. महिला कस्टमर ज्यादा दूसरी मसलन एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए बाइकर की सेवाएं नहीं लें।

2. गूगल मैप का उपयोग करें। बाइकर को गूगल मैप से ही चलने को कहें। शॉर्ट कट, पैसे बचाने और कम वक्त लगने के चक्कर में नहीं पड़ें।

3. अगर रूट डायवर्ट लगे या कोई शक हो तो बाइकर की सेवा समाप्त कर दें।

4. कोई गड़बड़ हो तो बाइक बुकिंग एप में पैनिक बटन होता है, उसका तत्काल उपयोग करें।

5. बाइक राइडर की बुकिंग केवल आधिकारिक सेवा प्रदाता के एप से ही करें।

Next Story