दिल्ली-एनसीआर

दो नाबालिग सहित 3 को पुलिस ने दबोचा, नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कर दिया ये कांड

jantaserishta.com
29 Dec 2021 9:09 AM IST
दो नाबालिग सहित 3 को पुलिस ने दबोचा, नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कर दिया ये कांड
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: द्वारका जिले की पुलिस ने ऐसे तीन बदमाशों को पकड़ा है, जोकि नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड को हिल स्टेशनों पर घूमाने के लिए कार लूट सहित लूटपाट की अन्य वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाशों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार बदमाश का नाम पवन (22) है जो हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से कार, मोबाइल, तीन हजार रुपए व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर अब गिरोह के फरार अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

एडिशनल डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि गत 23 दिसंबर देर रात करीब तीन बजे पीड़ित संजीव कुमार, डीपीएस रेड लाइट के पास अपनी कार में बैठे थे। तभी दो युवक उनके पास आए और उन्होंने उनसे कहा कि आपकी कार पंचर हो गई है। वह गेट खोल जैसे ही बाहर निकले तो दोनों ने मारपीट कर उनसे मोबाइल और कार लूट लिया था। पुलिस की मानें तो इन बदमाशों ने गत 24 दिसंबर की रात भी एक दुकान में घुसकर नगदी लूटी थी। पीड़ित के विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला भी कर दिया था।
इस तरह के इलाके में होने वाली लूटपाट व झपटमारी की वारदातों की जांच पुलिस टीम ने शुरू की और करीब इलाके में कई किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश आरंभ की। इस दौरान पुलिस ने आखिरकार इन तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान एक नाबालिग ने यह भी बताया कि उसकी मां ने भी एक बार यह कहा था कि अवैध शराब की तस्करी के लिए कार की जरूरत है तो वह तभी से कार लूटने की फिराक में था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story