दिल्ली-एनसीआर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Admin Delhi 1
15 Nov 2022 5:52 AM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
x

दिल्ली न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए उन्हें जनजातीय समुदाय से प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश में केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे करोड़ों जनजातीय परिवारों को मदद मिली और उनका जीवन सुगम बना है। उन्होंने कहा कि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को पहचान दिलाने के लिए देशभर में उनको समर्पित संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने ही मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मुंडा और कई अन्य जनजातीय नायकों के सपनों को पूरा करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है।

बिरसा मुंडा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के बल्कि देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का भी प्रतीक हैं। उन्होंने मुंडा के अलावा अन्य प्रमुख आदिवासी क्रांतिकारियों तिलका मांझी, सिद्धू मुर्मू व कान्हू मुर्मू और ताना भगत को भी विदेशी शासकों के खिलाफ उनके संघर्ष के लिए याद किया।

Next Story