दिल्ली-एनसीआर

द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी

Rani Sahu
21 July 2022 3:44 PM GMT
द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को उनके आवास पर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

Draupadi Murmu Wins Presidential Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को उनके आवास पर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहें. पीएम मोदी ने मुर्मू की जीत पर ट्वीट भी किए हैं. उन्होंने लिखा "भारत ने इतिहास रच दिया है. जिस वक्त भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब भारत की बेटी जो कि अदिवासी समुदाय से आती हैं उनको राष्ट्रपति चुना गया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं.यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है.
विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीतने पर बधाई दी है. राहुल गांधी ने लिखा कि देश का 15वां राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.


Next Story