- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- प्रधानमंत्री मोदी ने...
दिल्ली-एनसीआर
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी
Rani Sahu
2 Sept 2023 8:46 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुलदस्ता देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। साथ ही भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी।
राष्ट्रपति भवन ने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी।"
Next Story





