दिल्ली-एनसीआर

भारतीय युवा मोर्चा के साथ प्रताप नगर में पौधारोपण अभियान की हुई शुरुआत

Admin Delhi 1
23 July 2022 6:23 AM GMT
भारतीय युवा मोर्चा के साथ प्रताप नगर में पौधारोपण अभियान की हुई शुरुआत
x

दिल्ली न्यूज़: पूर्व महापौर जय प्रकाश ने प्रताप नगर के जे ब्लॉक स्थित पार्क में पौधारोपण किया। जय प्रकाश ने बताया कि आज भारतीय युवा मोर्चा के साथ पौधारोपण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत नीम, पीपल, आंवला व अन्य छायादार व फलदार पेड़ लगाए जाऐंगे। जय प्रकाश ने कहा कि हमें पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल कर उन्हें संरक्षित भी करना चाहिए। प्रकृति के कारण ही हमारा अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमारे लिए बेहतरीन व्यवस्था बनाई है, जिसमें हम खुल कर सांस लेते हुए स्वस्थ जिंदगी जी रहे है।

प्रकृति द्वारा सभी दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है, लेकिन हम अपने उत्तरदायित्वों को उचित तौर पर नहीं निभा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन काल में एक पेड़ लगाकर ही उसे संरक्षित करें तो हम प्रकृति का संतुलन काफी हद तक सही कर सकते है। यही कार्य हमारे आने वाली पीढिय़ों में खुशहाली लाएगा।

Next Story