- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- वन्दे भारत ट्रेन का...
दिल्ली-एनसीआर
वन्दे भारत ट्रेन का किराया कम करने की योजना, ऐसे होगा कम
Admin2
6 July 2023 5:24 PM IST

x
नई दिल्ली | रेलवे कम दूरी वाली कुछ वंदेभारत ट्रेनों में सीटें खाली रहने की स्थिति को देखते हुए किराया कम करने के लिए टिकटों की कीमत की समीक्षा कर रहा है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक अपेक्षाकृत छोटी दूरी वाली कुछ वंदे भारत ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर नहीं पा रही हैं। ऐसी स्थिति में रेलवे उनके किराए की समीक्षा कर किराए में कटौती करने की योजना बना रहा है।
इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर और नागपुर-बिलासपुर जैसी वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा की जा रही है। इन सभी ट्रेनों में सीटें काफी हद तक खाली चल रही हैं। जून के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में केवल 29 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं जबकि इंदौर-भोपाल ट्रेन में 21 प्रतिशत सीटें आरक्षित थीं। करीब 3 घंटे का सफर तय करने वाली इस ट्रेन में ए.सी. चेयर कार का किराया 950 रुपए है जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1525 रुपए रखा गया है।
Tagsजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News
Next Story





