- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पीयूष गोयल ने यूके के...
दिल्ली-एनसीआर
पीयूष गोयल ने यूके के सेक्रेटरी पीटर काइल से आर्थिक साझेदारी पर चर्चा
SHIDDHANT
2 March 2026 8:24 PM IST

x
Delhi दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की पोस्ट में गोयल ने कहा कि आज ब्रिटेन के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल के साथ सार्थक बातचीत हुई।
पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा कि हमने भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति पर चर्चा की और अपने देशों की पारस्परिक समृद्धि के लिए अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। गोयल और काइल की मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब भारत और ब्रिटेन के बीच जुलाई 2025 में हुआ मुक्त व्यापार समझौता अप्रैल 2026 से लागू होने की संभावना है।
इस समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पाद ब्रिटेन में बिना किसी शुल्क के भेजे जा सकेंगे, जबकि भारत में ब्रिटेन से आने वाली कारों और व्हिस्की आदि पर कम शुल्क लगेगा। बीते महीने गोयल ने कहा था कि ब्रिटेन और ओमान के साथ हुए भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) अप्रैल में लागू होने की संभावना है। न्यूजीलैंड के साथ हुआ समझौता सितंबर में लागू होने की उम्मीद है।
साथ ही कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील मार्च में साइन हो सकती है और यह अप्रैल में लागू हो सकती है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा कि ग्लोबल ट्रेड का लाभ हर एमएसएमई, प्रत्येक कारोबारी और हर छोटे-बड़े स्टार्टअप तक पहुंचना चाहिए। हमारी कोशिश नए निर्यातकों को आगे बढ़ाना है। साथ ही, हमारे उत्पादों और सर्विसेज को दुनिया के कई देशों और महाद्वीपों पर पहुंचाना है।
इससे पहले गोयल ने कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता संप्रभुता को छोड़े बिना उपभोक्ता हितों और निर्यात-आधारित विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए तैयार किया गया है। गोयल ने कहा कि 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होने के चलते हमने इस समझौते में मजबूत स्थिति में डील की है और अपने देश के आत्मनिर्भर सेक्टर्स को सुरक्षित रखा है।
Tags: पीयूष गोयलपीटर काइलभारत-ब्रिटेन व्यापारद्विपक्षीय आर्थिक साझेदारीमुक्त व्यापार समझौताFTAअप्रैल 2026 लागूएमएसएमईभारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डीलवैश्विक निर्यातजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





