- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मध्य पूर्व तनाव के बीच...
दिल्ली-एनसीआर
मध्य पूर्व तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, एलपीजी की सप्लाई सामान्य: सरकार
SHIDDHANT
1 May 2026 8:20 PM IST

x
Delhi दिल्ली। 30 अप्रैल को देश में 49.8 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई, जबकि 41.6 लाख नए सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद देश में कुकिंग गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और कहीं भी कमी की खबर नहीं है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की।
बयान में मंत्रालय ने बताया कि ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग बढ़कर 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है। साथ ही, उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाने वाले ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए डिलीवरी करीब 93 प्रतिशत तक हो रही है, ताकि गैस की गलत सप्लाई को रोका जा सके। वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और सभी पेट्रोल पंपों पर इनकी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
हालांकि, तेल कंपनियां कुछ खास उत्पादों जैसे जेट फ्यूल और कमर्शियल एलपीजी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार धीरे-धीरे समायोजित कर रही हैं, जो मुख्य रूप से औद्योगिक और व्यावसायिक उपयोग के लिए होते हैं। इस बीच, एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देश भर में सख्त कार्रवाई जारी है। गुरुवार को 2,300 से ज्यादा छापेमारी की गई।
इस बीच, सरकारी तेल कंपनियों ने निगरानी बढ़ा दी है और 342 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि अब तक 73 डिस्ट्रीब्यूटर को निलंबित किया जा चुका है। बयान में आगे कहा गया है कि गुरुवार को 46 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को नोटिस जारी किए गए, 6 पर जुर्माना लगाया गया और 1 को निलंबित किया गया।
कुकिंग गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।
मायपीएनजीडी प्लेटफॉर्म के जरिए 43,200 से ज्यादा पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं, जिससे एलपीजी की मांग पर दबाव कम हुआ है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की स्थिति को देखते हुए देश में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं, सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खरीदारी न करें और अफवाहों से बचें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। एलपीजी उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे डिजिटल माध्यम से ही बुकिंग करें और डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचें।
बयान में कहा गया है कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त भंडार रखा गया है। साथ ही, घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों में एलपीजी का उत्पादन बढ़ाया गया है।
Tagsएलपीजी सप्लाईपेट्रोलियम मंत्रालयगैस सिलेंडर डिलीवरीमिडिल ईस्ट तनावपेट्रोल-डीजल कीमतजमाखोरी कार्रवाईएलपीजी बुकिंगPNGहोर्मुज जलडमरूमध्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





