दिल्ली-एनसीआर

जनता ने गुजरात मॉडल का किया समर्थन: प्रह्लाद जोशी

Admin Delhi 1
8 Dec 2022 6:38 PM IST
जनता ने गुजरात मॉडल का किया समर्थन: प्रह्लाद जोशी
x

दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि गुजरात मॉडल का जनता ने समर्थन और स्वीकार किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री जोशी ने कहा कि जनता 2000-2001 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले गुजरात मॉडल का समर्थन कर रही है और अब इसे पूरे देश में भी स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा," मैं अब तक की सबसे बड़ी जीत के लिए गुजरात के लोगों, पार्टी की स्थानीय इकाई और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।"

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने 105 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं 51 सीटों पर बढ़ते बनाये हुए हैं। विपक्षी कांग्रेस को 10 सीटों पर जीत मिली है और सात सीटों पर वह आगे चल रही है। राज्य में पहली बार चुनाव मैदान में कदम रखे आम आदमी पार्टी की झोली में चार सीटें आयी है और वह एक सीट पर आगे है। वहीं निर्दीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीती है जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में महज एक सीट आयी है।

Next Story