- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- लोगों ने केरल में...
दिल्ली-एनसीआर
लोगों ने केरल में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया: मनन मिश्रा
SHIDDHANT
9 April 2026 9:45 PM IST

x
Delhi दिल्ली: भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने दावा किया कि केरल में लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। दो राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। नई दिल्ली में भाजपा सांसद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि केरल और असम में लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि लोगों की जागरूकता इस बात का संकेत है कि उन्होंने अच्छी तरह से मतदान किया। पुरुष हों या महिला, सभी ने घरों से बाहर निकलकर उत्साह के साथ वोटिंग में हिस्सा लिया। केरल में भी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। यह उत्साह ही बदलाव का मुख्य उत्प्रेरक है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते थे। उन्होंने कई सदनों का आनंद लिया, अब केवल राज्यसभा बची थी, इसलिए वे राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। अब वे राज्यसभा में शपथ लेंगे।
मनन मिश्रा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी घुसपैठियों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के सहारे सत्ता में बनी हुई हैं। ये अपराधी और घुसपैठिए उनके शासन के ही परिणाम हैं। अब उनका शासन समाप्त होने जा रहा है। बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार टीएमसी और ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेगी। शांति, सौहार्द और विकास का शासन स्थापित होगा। इन अपराधियों और घुसपैठियों को बंगाल से पूरी तरह बाहर निकाल दिया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र किया। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि महिलाओं को सशक्त बनाया जाए। उनके सशक्तिकरण से समाज और देश का विकास संभव है। सरकार ने इसे समझा है, इसलिए इस महीने 16 से 18 अप्रैल तक महिला सशक्तिकरण पर बिल पेश किया जाएगा, जिस पर चर्चा के बाद इसे पास कर कानून बना दिया जाएगा। इस कानून के तहत लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वे पागल हो गए हैं। वे गुजरात के लोगों को अनपढ़ और बेवकूफ कहने जैसी बातें कर रहे हैं। उनकी गाड़ी रिवर्स गियर में चल रही है। ऐसी स्थिति में हम कानून का सम्मान करते हैं और चुनाव आयोग का रुख अपनाया है। गुजरात के भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की है ताकि उचित कार्रवाई हो सके।
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव की हालत बहुत खराब हो गई थी। 20 साल पहले राजद की सरकार के बारे में सोचेंगे तो शर्मिंदगी महसूस करेंगे। एनडीए सरकार में आज हर गांव में अस्पताल उपलब्ध हैं, बुनियादी ढांचा और सुविधाएं बढ़ी हैं, और डॉक्टरों की नियुक्तियां हुई हैं। यह कहना पूरी तरह बेबुनियाद है कि लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। तेजस्वी यादव जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।
Tagsमनन मिश्राभाजपाकेरल चुनावनरेंद्र मोदीमहिला आरक्षण बिलममता बनर्जीतेजस्वी यादवराजनीतिविधानसभा चुनावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





