दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम की टीम पर आवारा पशुओं को पकड़ने के दौरान लोगों ने किया हमला

Admin Delhi 1
23 July 2022 11:59 AM IST
दिल्ली नगर निगम की टीम पर आवारा पशुओं को पकड़ने के दौरान लोगों ने किया हमला
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आवारा पशुओं को पकडऩे संबंधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शुक्रवार को निगम टीम नजफगढ़ क्षेत्र के नसीरपुर इलाके में कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान निगम टीम सब्जी मंडी के पीछे 3 आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई कर रही थी कि अचानक आई लोगों की भीड़ ने निगम के दस्ते पर हमला कर दिया। इस हमले में पशु चिकित्सा विभाग के दुग्ध कर निरीक्षक समेत 3 पशु पकडऩे वाले कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई। लोगों की भीड़ ने निगम द्वारा पकड़े गए 2 आवारा पशुओं को छुड़ा लिया गया, लेकिन निगम की टीम 1 पशु को पकडऩे में कामयाब रही।

इस मामले में पशु चिकित्सा विभाग के दुग्ध कर निरीक्षक ने पीसीआर कॉल कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा घायल कर्मचारियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज एवं डॉक्टरी जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

Next Story