- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- उमस भरी गर्मी से लोग...
दिल्ली-एनसीआर
उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान, बारिश को लेकर उम्मीदें बरकरार
Saba Naaz
3 July 2025 9:33 PM IST

x
Delhi दिल्ली : मानसून की कमजोर शुरुआत के चलते राजधानी में उमस भरी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मेघ दिल्ली को छोड़ देशभर में बरस रहे हैं।
बृहस्पतिवार को भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा ही हुई। दिनभर आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच तीखी धूप भी निकली रही। मौसम विभाग की मानें तो हाल फिलहाल कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री की कमी के साथ 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 59 प्रतिशत रहा।
जहां तक वर्षा का सवाल है तो बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे तक लोधी रोड और पालम में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
Tagsउमसबारिशhumidityrainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





