- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच...
दिल्ली-एनसीआर
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच IGI एयरपोर्ट पर फंसे यात्री, उड़ानें रद्द और बाधित
SHIDDHANT
28 Feb 2026 9:50 PM IST

x
Delhi दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट, दिल्ली पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई फ्लाइट्स रद्द और स्थगित की गई हैं, जिससे देश और विदेश से आने-जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
यात्री संजीव मेहता ने बताया कि वह दोस्त के पार्टी में भाग लेने के लिए अबू धाबी गए थे, लेकिन अब एयरपोर्ट पर फंसे हैं। मेहता के अनुसार, एयरपोर्ट में कई अलार्म बज रहे हैं और कुछ मिसाइल हमले की खबरों के चलते सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहां की नेशनल गार्ड्स ने नियंत्रण संभाल लिया है और यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है।
वर्तमान में IGI एयरपोर्ट से किसी भी देश के लिए उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं। एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट और फ्लाइट स्टेटस की जांच अवश्य करें।मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी फ्लाइट सेवाओं में बदलाव किया है। यात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिफंड और री-शेड्यूलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के अनुसार, एयरपोर्ट में सुरक्षा और नियंत्रण बनाए रखने के लिए अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।इस स्थिति के चलते अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यातायात पर गंभीर असर पड़ा है और विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि तनावपूर्ण क्षेत्र से जुड़ी उड़ानों में फिलहाल और देरी संभव है।
Tagsदिल्लीIGI एयरपोर्टमिडिल ईस्ट तनावफ्लाइट रद्दफ्लाइट बाधितफंसे यात्रीएयरलाइनरिफंडरी-शेड्यूलिंगनेशनल गार्ड्ससुरक्षा अलर्टमिसाइल हमलेयात्रा सलाहअंतरराष्ट्रीय उड़ानघरेलू उड़ानयात्री परेशानीएयरपोर्ट अलार्मफ्लाइट स्टेटसएयरपोर्ट नियंत्रणयात्रा अपडेट।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





