दिल्ली-एनसीआर

मेंगलुरु में प्रस्थान से कुछ समय पहले उड़ान रद्द करने से भड़के यात्रियों ने की डीजीसीए जांच की मांग

mukeshwari
27 May 2023 3:58 PM GMT
मेंगलुरु में प्रस्थान से कुछ समय पहले उड़ान रद्द करने से भड़के यात्रियों ने की डीजीसीए जांच की मांग
x

बेंगलुरु, 26 मई (आईएएनएस)। मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो की मेंगलुरु-बेंगलुरु उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के बाद भड़के यात्रियों ने नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए से जांच की मांग की है। गुरुवार सुबह मेंगलुरु से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पक्षी से टकराने के कारण इस रूट पर दूसरा विमान दिया गया और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। दरअसर, बेंगलुरु जाने वाले विमान को ही दुबई भेज दिया गया।

शिक्षाविद् और लोकनीति नेटवर्क के राष्ट्रीय समन्वयक संदीप शास्त्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा उड़ान रद्द कर दी गई क्योंकि इंडिगो को एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की सेवा के लिए विमान की आवश्यकता थी और वे इसे निराशाजनक रूप से अस्पष्ट परिचालन का मसला बता रहे हैं। माननीय मंत्री, डीजीसीए से अनुरोध करता हूं कि वे जांच शुरू करें। एक सौ से अधिक घरेलू यात्रियों को परेशानी हुई और कोई मुआवजा नहीं दिया गया।

उन्होंने लिखा, मेरे 80 साल के सास-ससुर जो व्हीलचेयर पर यात्रा कर रहे थे उन्हें इंडिगो से घटिया बर्ताव का सामना करना पड़ा। उड़ान 6ई 5347 प्रस्थान से 20 मिनट पहले रद्द कर दी गई। कोई मदद या समर्थन नहीं मिला। मुझे शाम की उड़ान में उन्हें बिठाना पड़ा और एक होटल बुक करना पड़ा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story