दिल्ली-एनसीआर

'Pakistan अब सौ बार सोचेगा भारत के हमले से नुकसान का खुलासा, बीजेपी ने खोली पोल

Rajeshwari Nishad
3 Jun 2025 11:27 PM IST
Pakistan अब सौ बार सोचेगा भारत के हमले से नुकसान का खुलासा, बीजेपी ने खोली पोल
x

New Delhi.नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से जारी डोजियर रिपोर्ट के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहीन ए. सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान की अपनी रिपोर्ट भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए गहरे और व्यापक हमलों की पुष्टि करती है, जो आधिकारिक तौर पर स्वीकार किए गए दावों से परे है।यह डोजियर पाकिस्तान के भारत को भारी नुकसान पहुंचाने के पहले के दावों का खंडन करता है। इसके बजाय यह पाकिस्तानी धरती पर हुए नुकसान की गंभीरता को उजागर करता है।भाजपा प्रवक्ता सिन्हा ने मंगलवार को कहा, "पाकिस्तान ने एक डोजियर पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि भारत ने 10 तारीख की रात को पाकिस्तान में आठ और जगहों पर हमला किया था।

जबकि हमने उनके पीएएफ एयरबेस को नष्ट करने का दावा किया है। पाकिस्तान ने पेशावर, गुजरांवाला और सिंध के इलाकों सहित अन्य जगहों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें उसने नष्ट करने का दावा किया है।" तुहीन ए. सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा'विपक्षी दलों को जवाब दिया जाना चाहिए'"अब हम इसे कैसे समझें? यह एक अजीब स्थिति है। पाकिस्तान आदतन झूठ बोलता है। लेकिन अगर वे इस बार सच बोल रहे हैं, तो यह भारत के विपक्षी दलों के लिए एक कड़ा जवाब होना चाहिए, जो लगातार सरकार और हमारे सशस्त्र बलों पर सवाल उठाते हैं," उन्होंने कहा।


Next Story