- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- फिर बेनकाब हुआ...
दिल्ली-एनसीआर
फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, श्रीलंका राहत मिशन पर भारत ने निकाली फर्जी दावों की हवा
SHIDDHANT
2 Dec 2025 10:55 PM IST

x
Delhi दिल्ली। श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान श्रीलंका के लिए पाकिस्तान की राहत उड़ान को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत उसकी श्रीलंका को जाने वाली मानवीय सहायता वाली उड़ानों को रोक रहा है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भारत का कहना है कि हमारी तरफ से पाकिस्तान के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए उसी दिन केवल चार घंटे के भीतर मंजूरी दे दी गई थी। भारत ने पाकिस्तान की तरफ से फैलाए जा रहे भ्रामक दावों का खंडन किया है।
पाकिस्तान द्वारा ओवरफ्लाइट क्लीयरेंस पर दिए गए बयान के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए हास्यास्पद बयान को अस्वीकार करते हैं जो भारत विरोधी गलत सूचना फैलाने का एक और प्रयास है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता ले जाने वाले पाकिस्तानी विमान के ओवरफ्लाइट क्लीयरेंस का अनुरोध 1 दिसंबर को लगभग एक बजे इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता की तात्कालिकता को देखते हुए भारत सरकार ने उसी दिन अनुरोध पर शीघ्रता से कार्रवाई की और प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ओवरफ्लाइट की अनुमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारत सभी उपलब्ध साधनों के माध्यम से इन चुनौतीपूर्ण समय में श्रीलंका के लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि श्रीलंका में चक्रवात दितवाह के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। श्रीलंका के प्रमुख मीडिया आउटलेट डेली मिरर ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के हवाले से बताया कि श्रीलंका में चक्रवात दितवाह की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 410 हो गई है।
श्रीलंका में राहत व बचाव कार्य के लिए भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय सेना का एक विशेष दल श्रीलंका पहुंचा है। भारतीय थलसेना द्वारा भेजा गया यह विशेष दल मुख्यत: चिकित्सा, इंजीनियरिंग, और सिग्नल्स से संबंधित विशेषज्ञ इकाइयों से मिलकर बना है। इनका उद्देश्य श्रीलंका के आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना है।
Tagsश्रीलंका चक्रवात दितवाहभारत-पाकिस्तान विवादराहत उड़ानओवरफ्लाइट क्लीयरेंसमानवीय सहायताऑपरेशन सागर बंधुभारतीय सेनाआपदा प्रबंधनबाढ़भूस्खलनडीएमसीमरने वालों की संख्याचिकित्सा सहायताइंजीनियरिंग राहतपुनर्वास कार्यविशेषज्ञ दलदक्षिण एशियाई सहयोगराहत सामग्रीभारत सरकारपाकिस्तान का आरोपविदेशी उड़ान अनुमतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





