- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पाकिस्तान ने पहली बार...
दिल्ली-एनसीआर
पाकिस्तान ने पहली बार वनडे सीरीज में अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को हराया
SHIDDHANT
8 Nov 2025 10:29 PM IST

x
Delhi दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। पाकिस्तान की यह जीत ऐतिहासिक है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान अपनी धरती पर दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराने में कामयाब हुआ है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पूर्व में 2003 और 2007 में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। दोनों ही दौरों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली थी। लेकिन, इस बार शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नई कहानी लिखी है और पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हार का स्वाद अपने घर में चखाया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से शाहीन अफरीदी अपनी कप्तानी की शुरुआत कर रहे हैं। पूर्व में उन्हें टी20 फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली सीरीज में हार के बाद उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था।
इस सीरीज की बात करें तो पहला वनडे पाकिस्तान ने जीता था, जबकि दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली थी। तीसरा वनडे निर्णायक था जिसमें पाकिस्तान ने दमदार प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम की। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाजों प्रिटोरियस (45 रन) और डिकॉक के 53 रन के बावजूद दक्षिण अफ्रीका 37.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 10 ओवर में मात्र 27 रन देकर 4 विकेट लिए। सलमान अली आगा और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट मिले। कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी 2 विकेट लिए। 144 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में हासिल कर लिया। साईम अयूब ने 77, रिजवान ने नाबाद 32, और बाबर आजम ने 27 रन बनाए।
Tagsपाकिस्तान क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेटवनडे सीरीजशाहीन अफरीदीअब्रार अहमदसाईम अयूबबाबर आजममोहम्मद रिजवाननिर्णायक मैचक्रिकेट इतिहासवनडे प्रदर्शनटॉसविकेटरनकप्तानी शुरुआतअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटपाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीकाक्रिकेट न्यूजखेल अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





