दिल्ली-एनसीआर

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 953 अंक गिरा

Suhani Malik
26 Sep 2022 12:56 PM GMT
शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 953 अंक गिरा
x

नई दिल्ली: सोमवार का दिन भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए हाहाकारी सबित हुआ। आईटी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिकवाली के बीच निफ्टी 26 सितंबर को लगातार चौथे सत्र में निफ्टी 17,000 के करीब बंद हुआ। 30 शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एक बार फिर से जबरदस्त गिरावट आई और यह 953 अंक गिरकर 57,145 पर आ गया। कमजोर वैश्विक बाजार रूझान और विदेशी कोष के आउटफ्लो के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सोमवार को बेंचमार्क सूचकांकों में भारी गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार चौथे दिन गिरकर 953.70 अंक या 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,145.22 पर बंद हुआ। दिन के दौरान एक समय यह 1,060.68 अंक या 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,038.24 पर बंद हुआ।

आज लगभग 630 शेयरों में तेजी आई है, 2860 शेयरों में गिरावट आई है और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और आयशर मोटर्स निफ्टी में शीर्ष पर रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, डिविस लैब्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को आज नुकसान हुआ है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-3 फीसदी की गिरावट आई है।30 शेयरों वाले सेंसेक्स पैक में मारुति, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक प्रमुख पिछड़ गए। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और नेस्ले लाभ में रहे। एशिया में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बहुत नीचे बंद हुए। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.75 फीसदी फिसलकर 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,899.68 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Next Story