दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप

Admin Delhi 1
26 Dec 2022 11:57 AM IST
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप
x

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुजरते दिन के साथ शीतलहर की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। कई क्षेत्रों में रविवार देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। दिल्ली-एनसीआर में धूप तो खिली, लेकिन सिहरन से कोई राहत नहीं मिली। पंजाब के कई इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। प्रदेश में मोगा सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story