- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- हमारी सरकार दिल्ली...
हमारी सरकार दिल्ली महिला आयोग को सशक्त कर रही है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा कर सके: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली न्यूज़: मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली महिला आयोग की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और कहा कि हमारी सरकार दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर दे रही है। हम लोग दिल्ली महिला आयोग को सशक्त कर रहे हैं, ताकि महिलाओं की सुरक्षा कर सके। आज दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली की हर महिला के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे दिल्ली में लगे हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था शानदार होने से गरीब घरों की बच्चियों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। आम परिवारों की छोटी-छोटी बच्चियां आत्मविश्वास के साथ बात करने लगी हैं और हम यही अवसर देने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, ''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सम्पूर्ण नारी शक्ति को नमन करता हूं। एक बेहतर समाज के निर्माण में महिला शक्ति का समर्पण और योगदान हमेशा हम सबको गौरवांवित करता है।''
दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल दिल्ली की लेडी सिंघम हैं- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली महिला आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कनाडा के हाई कमिश्नर कैमरान मैके, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई देते हुए सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने इतना अच्छा और बहादूरी वाला काम समाज व देश के लिए किया, जिस पर हम सभी लोगों को बहुत गर्व है। आप लोगों से मिलकर हम सबको बहुत उर्जा मिली है, जिसे हम बयां नहीं कर सकते हैं। दिल्ली महिला आयोग को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग को अपने आप को बहुत ही जीवंत बनाया है। हमारी सरकार बनने से पहले जो दिल्ली महिला आयोग
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित:
आप' की सरकार दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ आगे बढ़ने के लिए समान अवसर दे रही
आज दिल्ली महिला आयोग पूरे देश के लिए एक मिशाल बन गई है और हर महिला के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा की है
आज पूरे देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे दिल्ली में लगे हैं
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था शानदार होने से गरीब घरों की बच्चियों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है
आज आम परिवारों की छोटी-छोटी बच्चियां आत्मविश्वास के साथ बात करने लगी हैं और हम यही अवसर देने की कोशिश कर रहे हैं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सम्पूर्ण नारी शक्ति को नमन करता हूं, एक बेहतर समाज के निर्माण में महिला शक्ति का समर्पण और योगदान हमेशा हम सबको गौरवांवित करता है





