- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- विपक्षी सांसद स्पीकर...
दिल्ली-एनसीआर
विपक्षी सांसद स्पीकर के खिलाफ वोट नहीं करना चाहते थे: रवनीत सिंह बिट्टू
SHIDDHANT
11 March 2026 11:20 PM IST

x
Delhi दिल्ली। विपक्ष द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि विपक्षी सांसद स्पीकर के खिलाफ वोट नहीं करना चाहते थे। नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी कितना सदन के भीतर उपस्थित रहते हैं, आज सभी को पता चल गया होगा। जिस तरह से विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया, इसे तो खारिज होना ही था, लेकिन राहुल गांधी क्यों चले गए?
उन्होंने कहा कि विपक्ष को कोई बहाना चाहिए था, और वे उसे ढूंढने में लगे हुए थे। कोई भी विपक्षी सांसद अपने स्पीकर के खिलाफ वोट नहीं करना चाहता था। वह तो बस पार्टी के दबाव के कारण मजबूर थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसद स्पीकर के खिलाफ वोट देने से बच रहे थे। अगर वोटिंग नहीं करवानी थी तो विपक्ष के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया? राहुल गांधी भी सदन छोड़कर निकल गए। राहुल गांधी को वोट करना चाहिए था। कम से कम उन्हें पता चलता कि कितने वोट आए। सदन के भीतर अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की हकीकत सामने रख दी। उन्होंने सदन में राहुल गांधी की उपस्थिति को लेकर जो डेटा दिया है, वह उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सोर्स के अनुसार है। जो डेटा दिया है, वह डेटा उनके प्लेटफॉर्म फेसबुक और गूगल से लिया गया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जब-जब सदन के भीतर किसी महत्वपूर्ण विषय पर सेशन हुए, राहुल गांधी विदेशी दौरे पर रहे। 46 प्रतिशत अटेंडेंस होना शर्म की बात है, इसीलिए अमित शाह ने सच्चाई बता दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, उसे हमें और देश को झेलना पड़ रहा है। स्पीकर पर आरोप लगाना आसान होता है, लेकिन बाद में सफाई देना मुश्किल हो जाता है। ओम बिरला कल शान से सदन में आएंगे, दिल की बात करेंगे। मैं शुक्रगुजार हूं उन विपक्षी सांसदों का, जो आमतौर पर यह कहते हैं कि उन्हें कभी भी ओम बिरला के बर्ताव से दिक्कत नहीं है। वह तो पार्टी के दबाव में मजबूर थे। विपक्षी सांसदों ने माना है कि उन्हें स्पीकर द्वारा सदन में बोलने का समय दिया जाता है।
Tagsलोकसभाओम बिरलाअविश्वास प्रस्तावखारिजरवनीत सिंह बिट्टूविपक्षी सांसदराहुल गांधीअमित शाहकांग्रेससदनमतदानराजनीतिक बहसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





