- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सीसीआरएएस में शामिल...
दिल्ली-एनसीआर
सीसीआरएएस में शामिल होने का मौका, कंसल्टेंट समेत 16 पदों पर निकली वैकेंसी
SHIDDHANT
25 March 2026 10:33 PM IST

x
Delhi दिल्ली: केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (सीसीआरएएस) ने कंसल्टेंट समेत 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
सीसीआरएएस ने जिन 16 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं, उनमें डोमेन एक्सपर्ट (आयुर्वेद), कंसल्टेंट (फाइनेंस और अकाउंट्स), कंसल्टेंट (पब्लिकेशन) और लीगल कंसल्टेंट के 1-1; सीनियर रिसर्च फेलो (बायोस्टैटिस्टिक्स) और कंसल्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) रिटायर्ड के 2-2; सीनियर रिसर्च फेलो (आयुर्वेद) के 3; और कंसल्टेंट (आयुर्वेदा) के 5 पद शामिल हैं।
सीसीआरएएस की ओर से जारी पदों के योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 42,000 से 75,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
जो उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमडी/एमएस (आयुर्वेद), बीएएम, एमबी, बीएलबी, एमएससी या इससे समक्षम डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 64 साल के बीच निर्धारित की गई है।
सीसीआरएएस की ओर से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन पद अनुसार, 30 मार्च और 1 अप्रैल को निर्धारित केंद्र 'आयुष सभागार, परिषद की पहली मंजिल' में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें वेन्यू पर समस ये पहुंचने के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
वहीं, कैंडिडेट्स सीसीआरएएस की ओर से जारी पदों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद जारी डिटेल्ड ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
TagsCCRAS भर्तीआयुर्वेदिक साइंसेजवॉक-इन इंटरव्यू16 पदकंसल्टेंटडोमेन एक्सपर्टसीनियर रिसर्च फेलोसैलरी 42000–75000योग्यताअनुभवआयु सीमाआयुष सभागारकेंद्रीय परिषदजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





