- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- टीआरएआई में सीनियर...
दिल्ली-एनसीआर
टीआरएआई में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का अवसर, 14 अप्रैल तक भरें फॉर्म
SHIDDHANT
26 March 2026 7:52 PM IST

x
Delhi दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट ग्रेड-I (तकनीकी) के एक पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) की ओर से जारी पद के लिए 24 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है।
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार या कंप्यूटर विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री और डाटा एनालिटिक्स या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में मास्टर्स डिग्री या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास 4 साल का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य कैंडिडेट का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी 1,20,000 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ अभ्यर्थी को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
TagsTRAIभारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरणसीनियर एसोसिएट कंसल्टेंटतकनीकी पदभर्ती अधिसूचनाऑनलाइन आवेदनआवेदन की अंतिम तिथि14 अप्रैलपात्रताइलेक्ट्रॉनिक्स और संचारकंप्यूटर विज्ञानडाटा एनालिटिक्सआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसमास्टर्स डिग्रीपोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा4 साल अनुभवआयु सीमा 35 वर्षचयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंगइंटरव्यूडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनमासिक सैलरी 120000 रुपयेभत्ते और लाभआवेदन शुल्कआधिकारिक वेबसाइटआवेदन प्रक्रियारजिस्ट्रेशनफॉर्म सबमिटप्रिंट आउटकरियर अवसरतकनीकी करियरदूरसंचार क्षेत्रभारतीय दूरसंचारसरकारी भर्ती।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





