दिल्ली-एनसीआर

साकेत कोर्ट में लड़की पर सरेआम फायरिंग

Admin Delhi 1
21 April 2023 6:30 AM GMT
साकेत कोर्ट में लड़की पर सरेआम फायरिंग
x

दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट में लड़की पर फायरिंग से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक 4 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक महिला के घायल होने की खबर है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला अपने वकील के साथ थी तभी एक शख्स ने उसे गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस तुरंत उसे अस्पताल ले गई।

कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं।

वकील की ड्रेस में पहुंचा हमलावर: जानकारी के मुताबिक महिला किसी मामले में गवाही देने के लिए आई थी। इसी दौरान वकील की ड्रेस में पहुंचे हमलावर ने महिला पर फायरिंग कर दी। महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story