दिल्ली-एनसीआर

छेनू गैंग के बदमाशों के साथ हुए मुठभेड़ में एक आरोपी हुआ लंगड़ा

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 2:55 PM GMT
छेनू गैंग के बदमाशों के साथ हुए मुठभेड़ में एक आरोपी हुआ लंगड़ा
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। यह बदमाश दिल्ली के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर छेनू गैंग का सक्रिय सदस्य है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़: नोएडा के डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार की सुबह को थाना सेक्टर-20 पुलिस ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए। दोनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे वहां से भाग निकले।

पुलिस ने चीता को किया लंगड़ा: उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने इन्हें फिल्म सिटी के पास घेर लिया। पुलिस से अपने आपको घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दानिश उर्फ चीता उम्र 30 वर्ष निवासी त्रिलोकपुरी के पैर में लगी है।

छेनू गैंग का शार्प शूटर है बदमाश: उन्होंने बताया कि इसके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए 4 मोबाइल फोन, एक अपाचे मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया बदमाश छेनू गैंग का शार्प शूटर है। दिल्ली में छेनू एक बड़ा गैंग चलाता है। इसके लोग लूटपाट और हत्या के मामले को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दानिश के ऊपर एनसीआर के विभिन्न थानों में 2 दर्जन से ज्यादा लूटपाट और हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।

Next Story