दिल्ली-एनसीआर

पुलिस मुठभेड़ में नमस्ते गैंग के एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Rani Sahu
4 Aug 2022 2:51 PM GMT
पुलिस मुठभेड़ में नमस्ते गैंग के एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार
x
पुलिस मुठभेड़ में नमस्ते गैंग के एक बदमाश को लगी गोली

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गैंग के दो अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश वांछित चल रहे थे। आरोपितों में से एक को गोली लगी है। दोनों बदमाशों को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित करीब तीन दिन पहले हुई लूट के मामले में ये दोनों शामिल थे। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के सदस्य मॉर्निंग वॉक करने वालों को 'नमस्ते' कहते थे और फिर लूटपाट करते थे। मंगलवार की सुबह इन्होंने शाहदरा जिले में तीन जगहों पर स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल(32) और शाहिद(43) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान अफजल को गोली लगी है।
पुलिस ने बताया की मुठभेड़ के बाद अफजल और शाहिद को पकड़ लिया गया है। गुप्त मिली सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे इनको पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। दोनों आरोपी विवेक विहार के विवेकानंद कॉलेज क्षेत्र में काम करते हैं। सुबह अफजल और शाहिद गाजियाबाद की ओर से आ रहे थे। पुलिस ने इनको रुकने का इशारा किया, लेकिन इन लोगों ने रुकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी करवाई की और इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी शाहदरा ने बताया कि बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। फिलहाल पुलिस ने "नमस्ते गैंग" के इन दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस के मुताबिक आसपास के इलाकों में और भी सक्रिय सदस्यों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story