दिल्ली-एनसीआर

एक आरोपी को लगी गोली, शहादरा में दिल्ली पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़

Admin4
4 Aug 2022 8:47 AM GMT
एक आरोपी को लगी गोली, शहादरा में दिल्ली पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

पुलिस ने बताया कि जिले में तीन दिन पहले लूट की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने संभावित रास्ते पर घेराबंदी कर दी। संदिग्ध आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।

दिल्ली के शहादरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और वांछित बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में तीन दिन पहले लूट की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने संभावित रास्ते पर घेराबंदी कर दी। संदिग्ध आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।


Admin4

Admin4

    Next Story