दिल्ली-एनसीआर

वल्र्ड क्लीन-अप डे के अवसर पर दिल्ली जल बोर्ड व नमामि गंगे ने यमुना के घाटो पर चलाया सफाई अभियान

Admin Delhi 1
19 Sept 2022 11:57 AM IST
वल्र्ड क्लीन-अप डे के अवसर पर दिल्ली जल बोर्ड व नमामि गंगे ने यमुना के घाटो पर चलाया सफाई अभियान
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली जल बोर्ड ने नमामी गंगे के साथ मिलकर 'वल्र्ड क्लीन-अप डे' के अवसर पर गांधी नगर के ठोकर-18 पर यमुना घाट की सफाई अभियान चलाया। डीजेबी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया और युवाओं को स्वच्छ घाट अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अभियान में गैर सरकारी संगठनों, स्कूली छात्रों, वॉलेंटियर्स और बड़ी संख्या में आम लोगों ने घाट से कचरा, गंदगी, प्लास्टिक और अन्य कूड़े को हटाया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने यमुना नदी को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए घाटों और नदी को साफ करने का संकल्प लिया।

अभियान में शामिल लोगों ने घाट के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए लोगों से घाट के महत्व, प्रदूषण की रोकथाम और यमुना घाटों की सफाई में जनता की भागीदारी को लेकर बातचीत की और बताया कि हम सभी साथ मिलकर ही यमुना नदी को पूरी तरह स्वच्छ बना सकते हैं।

Next Story