- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बीड़ी विवाद पर राजद...
दिल्ली-एनसीआर
बीड़ी विवाद पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा- भाजपा दे रही है बेवजह तूल
SHIDDHANT
7 Sept 2025 9:47 PM IST

x
DELHI दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने केरल कांग्रेस की इकाई की ओर से बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जबकि पोस्ट डिलीट हो चुका है और तेजस्वी यादव ने भी इसका खंडन किया। राजद सांसद मनोज झा ने आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान का हवाला देते हुए कहा कि गोयल ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग पूरे देश को बिहार बनाना चाहते हैं, जो संसद के रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बयान पर माफी क्यों नहीं मांगी। केरल कांग्रेस के बीड़ी वाले पोस्ट को गलत ठहराते हुए राजद सांसद ने कहा कि इसे डिलीट कर दिया गया है और तेजस्वी यादव ने भी इसका खंडन किया, लेकिन गोयल का बयान इससे बड़ा अपमान है।
उन्होंने कहा कि बिहार को इंसाफ चाहिए और इस मुद्दे पर पूरा संघर्ष चल रहा है। कोई भी बीड़ी वाले बयान का समर्थन नहीं कर रहा, लेकिन गोयल के बयान पर भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाए। राजद सांसद ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से पूछा कि क्या उन्हें नहीं पता है कि नफरत फैलाने वाले लोग कौन हैं। एसआईआर पर उन्होंने कहा कि कभी इसका विरोध नहीं किया, बल्कि इसकी अपारदर्शी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों से परामर्श के बाद ही कोई कदम उठाया जाना चाहिए। एसआईआर को लेकर हमारी चिंताओं पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के संबंध में दिखाई गई हठधर्मिता और अहंकार की भावना गलत थी।
श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ के मुद्दे पर कहा कि भाजपा और उनके सहयोगियों ने देश में इतना जहर बोया है कि हर गली में लोगों को बांटने का काम किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अशोक स्तंभ के साथ जो हुआ, उसे कोई कैसे जस्टिफाई कर सकता है। संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और अशोक स्तंभ हर नागरिक के लिए सर्वोच्च हैं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उन्हें नहीं पता कि नफरत का स्रोत क्या है और इसके कारोबारी कहां हैं।
Tagsराजदमनोज झाभाजपापीयूष गोयलबिहारकेरल कांग्रेसएसआईआरअशोक स्तंभजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





