दिल्ली-एनसीआर

22 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

Admin Delhi 1
12 April 2023 8:58 AM GMT
22 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
x

नॉएडा न्यूज़: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आगामी 22 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महासभा ने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की है कि वह सायं काल अपने घरों में देसी घी के 5 दीये अवश्य जलाएं।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह हवन के पश्चात भंडारे व विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

महासभा ने सभी पदाधिकारियों व ब्राह्मण समाज के लोगों का आह्वान किया है कि वह अपने घरों में घी के दीये जलाना सुनिश्चित करें। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी ब्राह्मण समाज को जागृत करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपील की जा रही है कि ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम की जयंती को रामनवमी और कृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही धूमधाम से मनाएं। इस मौके पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, सिकंदराबाद व गाजियाबाद में जगह जगह अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा हवन, भंडारे व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Next Story