दिल्ली-एनसीआर

ओलंपियन नीरज चोपड़ा आज 'रन फॉर डीयू' को दिखाएंगे हरी झंडी

Admin Delhi 1
18 Nov 2022 5:43 AM GMT
ओलंपियन नीरज चोपड़ा आज रन फॉर डीयू को दिखाएंगे हरी झंडी
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शुक्रवार को रन फॉर डीयू के नारे के तहत शताब्दी दौड़ का आयोजन होगा। देश की आजादी के 75 वर्ष और अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित दौड़ में जनजातीय मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, शिक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष विवेक ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीयू के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सहयोग से दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के निर्देशन में किया जाएगा।

शताब्दी दौड़ के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और पूर्व छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। दौड़ में लगभग 50 दिव्यांग विद्यार्थी भी भाग लेंगे, जिनके लिए एक विशेष रन सर्किट तैयार किया गया है।

Next Story