- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ऑयल इंडिया लिमिटेड में...
दिल्ली-एनसीआर
ऑयल इंडिया लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर समेत 49 पदों पर वैकेंसी, आवेदन शुरू
SHIDDHANT
8 May 2026 9:27 PM IST

x
Delhi दिल्ली: ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने असम और अरुणाचल प्रदेश के पात्र दिव्यांगजनों से विशेष भर्ती अभियान के तहत कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के विभिन्न 49 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ओआईएल ने जिन 49 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) का 1, जूनियर तकनीशियन (फिटर) के 6, जूनियर तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) के 3, जूनियर तकनीशियन (सर्वेयर) के 2, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 33, और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 4 पद शामिल हैं।
ऑयल इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कक्षा 10 उत्तीर्ण होने के साथ ट्रेड सर्टिफिकेट- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/फिटर/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/सर्वेयर (एनसीवीटी/एससीवीटी) में, 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा/प्रमाणपत्र (न्यूनतम 6 महीने) का, कक्षा 10 उत्तीर्ण के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा और विद्युत लाइसेंसिंग बोर्ड, असम सरकार द्वारा जारी वैध विद्युत पर्यवेक्षक योग्यता प्रमाण पत्र (भाग 1, 2, 3 और 4) में होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 26,600 से 1,45,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। वहीं 100 अंकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
Tagsऑयल इंडिया भर्तीOIL Recruitment 2026ग्रेड 3 भर्तीग्रेड 4 भर्तीदिव्यांग भर्तीअसम नौकरीअरुणाचल प्रदेश नौकरीजूनियर तकनीशियन भर्तीजूनियर ऑफिस असिस्टेंटसरकारी नौकरीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





