दिल्ली-एनसीआर

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डीएम सुहास एलवाई को दी भावनीनी विदाई

Admin Delhi 1
1 March 2023 11:52 AM IST
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डीएम सुहास एलवाई को दी भावनीनी विदाई
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा की बादलपुर ​थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना बादलपुर पुलिस अंबेडकर पार्क के नजदीक चेकिंग कर रही थी, कि इसी दौरान दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेेकिन वह पुलिस को देखकर भाग लगे। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से इन्तजार पुत्र रमजान निवासी बड़ागांव थाना खेकड़ा, जिला बागपत वर्तमान पता- ग्राम कासिमपुर खेड़ी, थाना रमाला, जिला बागपत हो गया। जिसके बाद उसे और उसके साथी नसीम पुत्र मेंहदीहसन निवासी पूठखास, थाना रोहटा, जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। घायल अभियुक्त इन्तजार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

आरोपियों के पास से एक ईको स्पोर्टस कार जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट नं.-यूपी 16 बीवाई-9901 लगी है, को बरामद किया। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह कार दिल्ली से चोरी की है। इसके अलावा 1 अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर चोर व लुटेरे है।

प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त इन्तजार कोतवाली बागपत से गैंगस्टर में वांछित है। इनके द्वारा विगत माह थाना बिसरख क्षेत्र से एक कैन्टर चोरी करना भी बताया गया है। ये दोनों पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं।

Next Story