दिल्ली-एनसीआर

'ओडिशा को अनदेखा किया गया,' बजट पर भड़के बीजद के नेता सस्मित पात्रा

SHIDDHANT
1 Feb 2026 11:24 PM IST
ओडिशा को अनदेखा किया गया, बजट पर भड़के बीजद के नेता सस्मित पात्रा
x
Delhi दिल्ली। एक फरवरी का दिन देश के लिए महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार बजट पेश किया। बजट में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई सेक्टर्स पर फोकस किया गया, लेकिन बीजू जनता दल (बीजद) के नेता और राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा बजट से खुश नहीं हैं। उन्होंने आम बजट को ओडिशा के लोगों के साथ विश्वासघात बताया है।
सस्मित पात्रा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "आज केंद्रीय बजट आने के बाद ओडिशा के चार करोड़ लोग बहुत दुखी हैं क्योंकि देश के कई राज्यों और शहरों को कई प्रोजेक्ट्स मिले, लेकिन ओडिशा को कुछ भी नहीं मिला। हाई स्पीड कॉरिडोर मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, वाराणसी और सिलीगुड़ी को मिला, लेकिन ओडिशा को नहीं मिला। शिप रिपेयर इको सिस्टम पटना और काशी को मिला, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर डानकुनी और सूरत को मिला, ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दुर्गापुर को मिला, और आर्कियोलॉजी साइट के उत्थान की बात करें तो इसमें 15 साइट्स के बारे में बातें होती हैं, लेकिन ओडिशा का नाम कहीं नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, "ओडिशा के भुवनेश्वर में मेट्रो प्रोजेक्ट चल रहा था, उसे भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है, ये सच्चाई है। कहा जाता है कि रेयर अर्थ मिनरल का प्रोजेक्ट शुरू होगा, लेकिन इसका फायदा क्या होगा? हम रेयर अर्थ मिनरल प्रोजेक्ट्स के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उससे न तो हमारे किसान भाइयों को फायदा होगा और न ही आदिवासियों को। इससे फायदा सिर्फ केंद्र सरकार को होगा। सरकार हमारे यहां पाए जाने वाले रेयर कछुए के उत्थान की बात करती है, लेकिन 4 साल से आइकॉनिक टूरिस्ट साइट कोणार्क सूर्य मंदिर में एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। बजट पर बजट आते हैं, लेकिन ओडिशा को हर बार कुछ नहीं मिलता।
सस्मित पात्रा ने आगे कहा, "इस बजट में ओडिशा के लोगों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। ओडिशा के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है। ओडिशा से केंद्र सरकार को सिर्फ खनिज पदार्थ ही चाहिए, बाकी उसके बदले में सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है।
Tagsकेंद्रीय बजट 2026-27ओडिशासस्मित पात्राबीजू जनता दलबजट प्रतिक्रियावित्त मंत्री निर्मला सीतारमणहाई-स्पीड कॉरिडोरडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोरईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोरभुवनेश्वर मेट्रो प्रोजेक्टरेयर अर्थ मिनरल प्रोजेक्टकोणार्क सूर्य मंदिरपर्यटनआर्कियोलॉजी साइट्सराज्य के लिए लाभखनिज संसाधनओडिशा की उपेक्षासामाजिक और सांस्कृतिक विकासनिवेश और इंफ्रास्ट्रक्चरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story